Saturday, October 16, 2010

जल गया रावण

पण्डित था वो, ज्ञानी था बस थोड़ा अभिमानी था
नाथ त्रिलोकी के चरणों में, दश शीश का दानी था
कर के घमंड ज्ञान पर अपने, वो बन गया रावण
सीता की शीतलता में देखो, जल गया रावण ।।
ऋषि-मुनियों को प्रताड़ित करने का शोक बेमानी था
प्रभु सत्ता से टक्कर ली वो कितना अज्ञानी था
समझ ना पाया खेल प्रभु का वो अत्याचारी रावण
सीता की शीतलता में देखो जल गया रावण ।।
जगत जननी मां सीता का उसने किया हरण था
देने अंजाम दुष्कृत्य को साधु वेष किया वरण था
दश मस्तक थे पर अपना अंत समझ ना पाया रावण
सीता की शीतलता में देखों जल गया रावण ।।
छीन लेगा सब कुछ उसका, जिसने उसे दिया था
प्रभु ने दी है ताकत ये कैसे भूल गया था
इतने जप तप से पायी सत्ता के मद में डूब गया रावण
सीता की शीतलता में देखो जल गया रावण ।।

11 comments:

  1. "इतने जप तप से पायी सत्ता के मद में डूब गया रावण
    सीता की शीतलता में देखो जल गया रावण"

    सुंदर शब्दों के साथ सार्थक प्रस्तुति

    ReplyDelete
    Replies
    1. कुछ शब्दों की तुकबंदी बनाई है विचार व्यक्त करें , धन्यवाद

      Delete
  2. सुंदर शब्दों के साथ सार्थक प्रस्तुति|

    ReplyDelete
  3. nicely written.... gr8 poem... :)

    ReplyDelete
    Replies
    1. कुछ शब्दों की तुकबंदी बनाई है विचार व्यक्त करें , धन्यवाद

      Delete
  4. Replies
    1. कुछ शब्दों की तुकबंदी बनाई है विचार व्यक्त करें , धन्यवाद

      Delete
  5. it is realy good bhaiya owwwsam poem

    ReplyDelete
  6. sunil said...
    the poem is nicely written.highly appreciated work. i would like to add that it has its own fresh fragrance not like other poem which is full of old stuff and they literally stints . Good effort or rather i must say very good effort.the flow is very good.In the present scenario ,most of the poet writes old stuff mean to say cut ,copy and paste or they dont have the flow which which make the poem lovely.As a beginner,you had a great start and u have out class other fame poets like generally shewag gives start to india in cricket match with a huge six out of the stadium. keep it up. my well wish is with u always.think good,write best and present the poem in the best you can.Last but not the least the things i have above is my opinion and i have not written with a intention of hurt some one sentiments or not to harm someones image . Inspite of that if someone get hurts then that not my problem and i wont give damn to that person. there is one more advice to such type of person just ......fcuk
    off...................

    ReplyDelete
  7. कुछ शब्दों की तुकबंदी बनाई है विचार व्यक्त करें , धन्यवाद

    ReplyDelete